सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रात की एक रात :)

सिलवट सिलवट चाँद पड़ा है,
हर कोने पे तारे हैं ,
कुछ उल्काएं हैं जो गिरी हैं
बिस्तर के सिरहाने से ,
ओस की बूंदे सुलग रही हैं
बिस्तर के पाए के पास ,
तकिये के नीचे इक
मिल्की वे कि साँसे अटकी हैं...

जाने किसके साथ गुजारी
रात ने अपनी रात यहाँ ...! :D

टिप्पणियाँ

दिलीप ने कहा…
waaj janaab...kya kahein lajawaab...:)
मनोज कुमार ने कहा…
बहुत अच्छी प्रस्तुति।
इसे 09.05.10 की चर्चा मंच (सुबह 06 बजे) में शामिल किया गया है।
http://charchamanch.blogspot.com/
जाने किसके साथ गुजारी
रात ने अपनी रात यहाँ ...!

वाह! बहुत सुन्दर तरीके से आपने इन शब्दों को सजाया है!
ओस की बूंदे सुलग रही हैं
बिस्तर के पाए के पास ,

बहुत कोमल से एहसास....खूबसूरत नज़्म..
सारई कायनात इकट्ठी कर ली है...
sonal ने कहा…
बेहतरीन पंक्तियाँ ...गज़ब के भाव है अब तो रात को भी अपनी रात का हिसाब देना पडेगा
shikha varshney ने कहा…
swapnil ! tmhari is gazal par Aah or Waah dono ek saath niklin :) ...was missing your style of writting..thanks so much for shareing it here.
Ravi Shankar ने कहा…
ओस की बूंदे सुलग रही हैं
बिस्तर के पाए के पास ...

Guru...kya kaatil nazm kahi hai...

hatts off !
प्रिया ने कहा…
superb! gulzaar saab ki shaily ko ghol kar hi pi liya aapne :-)
बेनामी ने कहा…
bahut achhe...
achha laga padhkar...
yun hi likhte rahein...
-----------------------------------
mere blog mein is baar...
जाने क्यूँ उदास है मन....
jaroora aayein
regards
http://i555.blogspot.com/
Unknown ने कहा…
wowwwwwwwww !! greattttt !!

:):):)

raat ka chehra yaad aaya...yeh nazm padhke kaise sharma gayi hogi..:P

khair..
bahuut khoobsoorat nazm hai

- Taru

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोर

सूरज नयी सुबह की दहलीज़ पे खड़ा है और एक नज़्म मेरी दहलीज़ पे, तुम आओ कुण्डी खोलो दोनों तरफ उजाला हो...!

अपनी जिद हूँ, आप अड़ा हूँ

जाने क्यूं इस ज़िद पे अड़ा हूँ अपने मुक़ाबिल आप खड़ा हूँ चाँद रहा हूँ माँ की खातिर यानी बनने में बिगड़ा हूँ मैं अपने मन के कमरे में जाने क्यूं बेहोश पड़ा हूँ मैं ही भीष्म हूँ, मैं ही अर्जुन मैं ही बन कर तीर गड़ा हूँ दूर तलक उखड़ी है मिट्टी मैं जब भी जड़ से उखड़ा हूँ दिल में वो उतना ही आये शहरों से जितना झगड़ा हूँ “आतिश” मन की आंच बढ़ा लूं? तुम कहते हो कच्चा घड़ा हूँ

Earth hour (नज़्म/نظم)

मेरी ख़ाहिश है हर महीने में रात इक इस तरह की हो जिसमें शह्र की सारी बत्तियां इक साथ एक घंटे को चुप करा दी जाएँ शह्र के लोग छत पे भेजे जाएँ और तारों से जब नज़र उलझे तब अँधेरे का हुस्न उन पे खुले कहकशाँ टूट कर गिरे सब पे सब की आँखों के ज़ख्म भर जाएँ …. मुझ को गर इंतेख़ाब करना हो मैं अमावास की रात को चुन लूँ चाँद की ग़ैरहाज़िरी में ये बात साफ़ शायद ज़ियादा हो हम पे ‘ अपना नुक़सान कर लिया है बहुत हमने ईजाद रौशनी कर के ’` میری خواہش ہے ہر مہینے میں رات اک اس طرح کی ہو جس میں شہر کی ساری بتیاں اک ساتھ ایک گھنٹے کو چپ کرا دی جایں شہر کے لوگ چھت پے بھیجے جایں ان کی تاروں سے جب نظر الجھے تب اندھیرے کا حسن ان پے کھلے کہکشاں ٹوٹ کر گری ان پر انکی آنکھوں کے زخم بھر جائیں مجھ کو گر انتخاب کرنا ہو میں اماوس کی رات کو چن لوں چاند کی غیر حاضری میں یہ بات صاف شاید زیادہ ہو ہم پر اپنا نقصان کر لیا ہے بہت ہم نے ایجاد روشنی کر کے -Swapnil-