सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नदी की लय पे ख़ुद को गा रहा हूँ/ندی کی لے پہ خود کو گا رہا ہوں

नदी की लय पे ख़ुद को गा रहा हूँ
मैं गहरे और गहरे जा रहा हूँ

चुरा लो चाँद तुम उस सिम्त छुप कर
मैं शब को इस तरफ़ उलझा रहा हूँ

वो सुर में सुर मिलाना चाहती है
मैं अपनी धुन बदलता जा रहा हूँ

मुझे ये ख़्वाब आया था कि जग कर
मैं अपनी नींद पर पछता रहा हूँ

पड़ा हूँ ज़िन्दगी के जाम में मैं
मज़ा ये है पिघलता जा रहा हूँ

जज़ीरे पर अजब सी गूँज है ये
तेरी ही तरह मैं तन्हा रहा हूँ

छिड़कता जा रहा हूँ याद उसकी
शबे-फुरक़त ! तुझे महका रहा हूँ

न जाने ज़िन्दगी है क़र्ज़ किसका
अदा करते हुए घबरा रहा हूँ

यही मौक़ा है ख़ारिज कर दूँ खुद को
मैं अपने आप को दुहरा रहा हूँ 



ندی کی لے پہ خود کو گا رہا ہوں
میں گہرے، اور گہرے جا رہا ہوں

چُرا لو چاند تم اُس سمت چھپ کر
میں شب کو اس طرف الجھا رہا ہوں

وہ سُر میں سُر ملانا چاہتی ہے
میں اپنی دھن بدلتا جا رہا ہوں

مجھے یہ خواب آیا تھا کہ جگ کر
میں اپنی نیند پر پچھتا رہا ہوں

پڑا ہوں زندگی کے جام میں میں
مزہ یہ ہے پگھلتا جا رہا ہوں

یہی موقع ہے خارج کر دوں خود کو
میں اپنے آپ کو دہرا رہا ہوں

टिप्पणियाँ

Fursatnama ने कहा…
वाह! बड़े दिनों बाद कुछ अच्छा पढ़ा...."नदी की लय पे ख़ुद को गा रहा हूँ...." क्या ख़ूबसूरती है इस गायकी में! :)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोर

सूरज नयी सुबह की दहलीज़ पे खड़ा है और एक नज़्म मेरी दहलीज़ पे, तुम आओ कुण्डी खोलो दोनों तरफ उजाला हो...!

अपनी जिद हूँ, आप अड़ा हूँ

जाने क्यूं इस ज़िद पे अड़ा हूँ अपने मुक़ाबिल आप खड़ा हूँ चाँद रहा हूँ माँ की खातिर यानी बनने में बिगड़ा हूँ मैं अपने मन के कमरे में जाने क्यूं बेहोश पड़ा हूँ मैं ही भीष्म हूँ, मैं ही अर्जुन मैं ही बन कर तीर गड़ा हूँ दूर तलक उखड़ी है मिट्टी मैं जब भी जड़ से उखड़ा हूँ दिल में वो उतना ही आये शहरों से जितना झगड़ा हूँ “आतिश” मन की आंच बढ़ा लूं? तुम कहते हो कच्चा घड़ा हूँ

Earth hour (नज़्म/نظم)

मेरी ख़ाहिश है हर महीने में रात इक इस तरह की हो जिसमें शह्र की सारी बत्तियां इक साथ एक घंटे को चुप करा दी जाएँ शह्र के लोग छत पे भेजे जाएँ और तारों से जब नज़र उलझे तब अँधेरे का हुस्न उन पे खुले कहकशाँ टूट कर गिरे सब पे सब की आँखों के ज़ख्म भर जाएँ …. मुझ को गर इंतेख़ाब करना हो मैं अमावास की रात को चुन लूँ चाँद की ग़ैरहाज़िरी में ये बात साफ़ शायद ज़ियादा हो हम पे ‘ अपना नुक़सान कर लिया है बहुत हमने ईजाद रौशनी कर के ’` میری خواہش ہے ہر مہینے میں رات اک اس طرح کی ہو جس میں شہر کی ساری بتیاں اک ساتھ ایک گھنٹے کو چپ کرا دی جایں شہر کے لوگ چھت پے بھیجے جایں ان کی تاروں سے جب نظر الجھے تب اندھیرے کا حسن ان پے کھلے کہکشاں ٹوٹ کر گری ان پر انکی آنکھوں کے زخم بھر جائیں مجھ کو گر انتخاب کرنا ہو میں اماوس کی رات کو چن لوں چاند کی غیر حاضری میں یہ بات صاف شاید زیادہ ہو ہم پر اپنا نقصان کر لیا ہے بہت ہم نے ایجاد روشنی کر کے -Swapnil-