सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक पुल पर/ ایک پل پر - nazm


वो एक पुल था
जहां मिला था
मैं आख़िरी बार तुमसे जानां
मुझे हमेशा की तरह
पुल के उस ओर जाना था मैं जिधर से
नदी को जाते हुए निहारूं
मगर तुम्हें पुल का वो ही हिस्सा
ज़ियादा भाया हमेशा जैसे
जिधर से तुम डूबते हुए
आफ़ताब को देख सकती थी
वहीं पे डूबी थी अपने रिश्ते की आख़िरी नब्ज़
वो एक पुल
जो मिला रहा था
नदी के इक तट को दूसरे से
वहीं मैं तुमसे अलग हुआ था..

وہ ایک پل تھا
جہاں ملا تھا 
میں آخری بار تم سے جاناں 
مجھے ہمیشہ کی طرح 
پل کے اس اور جانا تھا میں جدھر سے 
ندی کو جاتے ہوئے نہاروں 
مگر تمہیں پل کا وہ ہی حصّہ 
زیادہ بھیا ہمیشہ جیسے 
جدھر سے تم ڈوبتے ہوئے 
آفتاب کو دیکھ سکتی تھی 
وہیں پے ڈوبی تھی اپنے رشتے کی آخری نبض 
وہ ایک پل جو 
ملا رہا تھا 
ندی کے اک تٹ کو دوسرے سے 
وہیں میں تم سے الگ ہوا تھا

टिप्पणियाँ

sehba jafri ने कहा…
lillah!
kitna dard hai is nazm me!
"khuda us musafir ki himmat badhaye
jo manzil ko thukraye manzil samjh kar"
sehba jafri ji.. bahut bahut shukriya aapka
lori ने कहा…
अलग अंदाज़ का अलग सा ब्लॉग.....पोस्ट छू गई दिल को

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोर

सूरज नयी सुबह की दहलीज़ पे खड़ा है और एक नज़्म मेरी दहलीज़ पे, तुम आओ कुण्डी खोलो दोनों तरफ उजाला हो...!

अपनी जिद हूँ, आप अड़ा हूँ

जाने क्यूं इस ज़िद पे अड़ा हूँ अपने मुक़ाबिल आप खड़ा हूँ चाँद रहा हूँ माँ की खातिर यानी बनने में बिगड़ा हूँ मैं अपने मन के कमरे में जाने क्यूं बेहोश पड़ा हूँ मैं ही भीष्म हूँ, मैं ही अर्जुन मैं ही बन कर तीर गड़ा हूँ दूर तलक उखड़ी है मिट्टी मैं जब भी जड़ से उखड़ा हूँ दिल में वो उतना ही आये शहरों से जितना झगड़ा हूँ “आतिश” मन की आंच बढ़ा लूं? तुम कहते हो कच्चा घड़ा हूँ

Earth hour (नज़्म/نظم)

मेरी ख़ाहिश है हर महीने में रात इक इस तरह की हो जिसमें शह्र की सारी बत्तियां इक साथ एक घंटे को चुप करा दी जाएँ शह्र के लोग छत पे भेजे जाएँ और तारों से जब नज़र उलझे तब अँधेरे का हुस्न उन पे खुले कहकशाँ टूट कर गिरे सब पे सब की आँखों के ज़ख्म भर जाएँ …. मुझ को गर इंतेख़ाब करना हो मैं अमावास की रात को चुन लूँ चाँद की ग़ैरहाज़िरी में ये बात साफ़ शायद ज़ियादा हो हम पे ‘ अपना नुक़सान कर लिया है बहुत हमने ईजाद रौशनी कर के ’` میری خواہش ہے ہر مہینے میں رات اک اس طرح کی ہو جس میں شہر کی ساری بتیاں اک ساتھ ایک گھنٹے کو چپ کرا دی جایں شہر کے لوگ چھت پے بھیجے جایں ان کی تاروں سے جب نظر الجھے تب اندھیرے کا حسن ان پے کھلے کہکشاں ٹوٹ کر گری ان پر انکی آنکھوں کے زخم بھر جائیں مجھ کو گر انتخاب کرنا ہو میں اماوس کی رات کو چن لوں چاند کی غیر حاضری میں یہ بات صاف شاید زیادہ ہو ہم پر اپنا نقصان کر لیا ہے بہت ہم نے ایجاد روشنی کر کے -Swapnil-