सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिसंबर में भी तेरी धुंध में हूँ/دسمبر میں بھی تیری دھند میں ہوں

دسمبر میں بھی تیری دھند میں ہوں
میں پچھلی جنوری کی دھند میں ہوں
दिसंबर में भी तेरी धुंध में हूँ
मैं पिछली जनवरी की धुंध में हूँ
وہ مبہم شخص بھی میں ہی ہوں شاید
بچاؤ ! میں طلسمی دھند میں ہوں
वो मुबहम शख़्स भी मैं ही हूँ शायद
बचाओ ! मैं तिलिस्मी धुंध में हूँ
میں اس کوہسار کی چوٹی پے ہوں اور
تیری یادوں کی گہری دھند میں ہوں
मैं इस कुहसार की चोटी पे हूँ और
तेरी यादों की गहरी धुंध में हूँ।
جنوں کی دھوپ لے کر چل رہا ہوں
میں اب تک اس گلی کی دھند میں ہوں
जुनूँ की धूप ले कर चल रहा हूँ
मैं अब तक उस गली की धुंध में हूँ
مجھے رنگوں سے خوشبو آ رہی ہے
یقیناً میں نشیلی دھند میں ہوں
मुझे रंगों से ख़ुशबू आ रही है
यक़ीनन मैं नशीली धुंध में हूँ
خدا کو دھند سے جب بھی صدا ڈی
جواب آیا کہ میں بھی دھند میں ہوں
ख़ुदा को धुंध से जब भी सदा दी
जवाब आया कि मैं भी धुंध में हूँ
کسی کہرے کا ہے آسیب مجھ پر
مجھے لگتا ہے میں ہی دھند میں ہوں
किसी कुहरे का है आसेब मुझ पर
मुझे लगता है मैं ही धुंध में हूँ
تم اپنے ہی دھویں کی حد میں رہنا
مجھے دیکھو ! میں اپنی دھند میں ہوں
तुम अपने ही धुंए की हद में रहना
मुझे देखो! मैं अपनी धुंध में हूँ 

टिप्पणियाँ

lori ने कहा…
बहुत खूबसूरत धुंध
lori ने कहा…
प्यारा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोर

सूरज नयी सुबह की दहलीज़ पे खड़ा है और एक नज़्म मेरी दहलीज़ पे, तुम आओ कुण्डी खोलो दोनों तरफ उजाला हो...!

अपनी जिद हूँ, आप अड़ा हूँ

जाने क्यूं इस ज़िद पे अड़ा हूँ अपने मुक़ाबिल आप खड़ा हूँ चाँद रहा हूँ माँ की खातिर यानी बनने में बिगड़ा हूँ मैं अपने मन के कमरे में जाने क्यूं बेहोश पड़ा हूँ मैं ही भीष्म हूँ, मैं ही अर्जुन मैं ही बन कर तीर गड़ा हूँ दूर तलक उखड़ी है मिट्टी मैं जब भी जड़ से उखड़ा हूँ दिल में वो उतना ही आये शहरों से जितना झगड़ा हूँ “आतिश” मन की आंच बढ़ा लूं? तुम कहते हो कच्चा घड़ा हूँ

Earth hour (नज़्म/نظم)

मेरी ख़ाहिश है हर महीने में रात इक इस तरह की हो जिसमें शह्र की सारी बत्तियां इक साथ एक घंटे को चुप करा दी जाएँ शह्र के लोग छत पे भेजे जाएँ और तारों से जब नज़र उलझे तब अँधेरे का हुस्न उन पे खुले कहकशाँ टूट कर गिरे सब पे सब की आँखों के ज़ख्म भर जाएँ …. मुझ को गर इंतेख़ाब करना हो मैं अमावास की रात को चुन लूँ चाँद की ग़ैरहाज़िरी में ये बात साफ़ शायद ज़ियादा हो हम पे ‘ अपना नुक़सान कर लिया है बहुत हमने ईजाद रौशनी कर के ’` میری خواہش ہے ہر مہینے میں رات اک اس طرح کی ہو جس میں شہر کی ساری بتیاں اک ساتھ ایک گھنٹے کو چپ کرا دی جایں شہر کے لوگ چھت پے بھیجے جایں ان کی تاروں سے جب نظر الجھے تب اندھیرے کا حسن ان پے کھلے کہکشاں ٹوٹ کر گری ان پر انکی آنکھوں کے زخم بھر جائیں مجھ کو گر انتخاب کرنا ہو میں اماوس کی رات کو چن لوں چاند کی غیر حاضری میں یہ بات صاف شاید زیادہ ہو ہم پر اپنا نقصان کر لیا ہے بہت ہم نے ایجاد روشنی کر کے -Swapnil-