सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ہاں دھنک کے رنگ سارے کھل گئے/हाँ धनक के रंग सारे खुल गए


ہاں دھنک کے رنگ سارے کھل گئے
مجھ پے تیرے سب اشارے کھل گئے

हाँ धनक के रंग सारे खुल गए
मुझे पे तेरे सब इशारे खुल गए

ایک تو ہم کھیل میں بھی تھے نۓ
اس پے پتے بھی ہمارے کھل گئے

एक तो हम खेल में भी थे नए
उस पे पत्ते भी हमारे खुल गए

جھیل میں آنکھوں کی تم اترے ہی تھے
اور خابوں کے شکارے کھل گئے

झील में आँखों की तुम उतरे ही थे
और ख़ाबों के शिकारे खुल गए

نرم ہی تھی یاد کی ہر پنکھڑی
پھر بھی میرے زخم سارے کھل گئے

नर्म ही थी याद की हर पंखुड़ी
फिर भी मेरे ज़ख्म सारे खुल गए

مجھکو جکڑے تھے کئی بندھن مگر
تیرے بندھن کے سہارے کھل گئے

मुझको जकड़े थे कई बंधन मगर
तेरे बंधन के सहारे खुल गए
-swapnil

टिप्पणियाँ

Fursatnama ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Fursatnama ने कहा…
Wahhh! Aatish saa'b you are on a roll!
"एक तो हम खेल में भी थे नए, उस पे पत्ते भी हमारे खुल गए"...hamaare jaise straightforward logon ki dukhbhari gaatha hai! :(
एक एक शायर इतनी खूबसूरती से गढा गया है...वाह!
बहुत बहुत शुक्रिया... :)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोर

सूरज नयी सुबह की दहलीज़ पे खड़ा है और एक नज़्म मेरी दहलीज़ पे, तुम आओ कुण्डी खोलो दोनों तरफ उजाला हो...!

अपनी जिद हूँ, आप अड़ा हूँ

जाने क्यूं इस ज़िद पे अड़ा हूँ अपने मुक़ाबिल आप खड़ा हूँ चाँद रहा हूँ माँ की खातिर यानी बनने में बिगड़ा हूँ मैं अपने मन के कमरे में जाने क्यूं बेहोश पड़ा हूँ मैं ही भीष्म हूँ, मैं ही अर्जुन मैं ही बन कर तीर गड़ा हूँ दूर तलक उखड़ी है मिट्टी मैं जब भी जड़ से उखड़ा हूँ दिल में वो उतना ही आये शहरों से जितना झगड़ा हूँ “आतिश” मन की आंच बढ़ा लूं? तुम कहते हो कच्चा घड़ा हूँ

Earth hour (नज़्म/نظم)

मेरी ख़ाहिश है हर महीने में रात इक इस तरह की हो जिसमें शह्र की सारी बत्तियां इक साथ एक घंटे को चुप करा दी जाएँ शह्र के लोग छत पे भेजे जाएँ और तारों से जब नज़र उलझे तब अँधेरे का हुस्न उन पे खुले कहकशाँ टूट कर गिरे सब पे सब की आँखों के ज़ख्म भर जाएँ …. मुझ को गर इंतेख़ाब करना हो मैं अमावास की रात को चुन लूँ चाँद की ग़ैरहाज़िरी में ये बात साफ़ शायद ज़ियादा हो हम पे ‘ अपना नुक़सान कर लिया है बहुत हमने ईजाद रौशनी कर के ’` میری خواہش ہے ہر مہینے میں رات اک اس طرح کی ہو جس میں شہر کی ساری بتیاں اک ساتھ ایک گھنٹے کو چپ کرا دی جایں شہر کے لوگ چھت پے بھیجے جایں ان کی تاروں سے جب نظر الجھے تب اندھیرے کا حسن ان پے کھلے کہکشاں ٹوٹ کر گری ان پر انکی آنکھوں کے زخم بھر جائیں مجھ کو گر انتخاب کرنا ہو میں اماوس کی رات کو چن لوں چاند کی غیر حاضری میں یہ بات صاف شاید زیادہ ہو ہم پر اپنا نقصان کر لیا ہے بہت ہم نے ایجاد روشنی کر کے -Swapnil-