सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ہاں دھنک کے رنگ سارے کھل گئے/हाँ धनक के रंग सारे खुल गए

ہاں دھنک کے رنگ سارے کھل گئے مجھ پے تیرے سب اشارے کھل گئے हाँ धनक के रंग सारे खुल गए मुझे पे तेरे सब इशारे खुल गए ایک تو ہم کھیل میں بھی تھے نۓ اس پے پتے بھی ہمارے کھل گئے एक तो हम खेल में भी थे नए उस पे पत्ते भी हमारे खुल गए جھیل میں آنکھوں کی تم اترے ہی تھے اور خابوں کے شکارے کھل گئے झील में आँखों की तुम उतरे ही थे और ख़ाबों के शिकारे खुल गए نرم ہی تھی یاد کی ہر پنکھڑی پھر بھی میرے زخم سارے کھل گئے नर्म ही थी याद की हर पंखुड़ी फिर भी मेरे ज़ख्म सारे खुल गए مجھکو جکڑے تھے کئی بندھن مگر تیرے بندھن کے سہارے کھل گئے मुझको जकड़े थे कई बंधन मगर तेरे बंधन के सहारे खुल गए -swapnil

wo khushbu badan thi-nazm

وو خوشبو بدن تھی مگر خود میں سمٹی سی اک امر تک یوں ہی بیٹھی رہی بس اک لمس کی منتظر اسے ایک شب جیوں ہی میں نے چھوا اس سے تتلی اڑی  پھر اک اور اک اور تتلی اڑی دیر تک تتلیاں یوں ہی اڑتی رہیں چھنٹی تتلیاں جب کہیں بھی نہ تھی وو تبھی سے تعقب میں ہوں تتلیوں کے کیے جا رہا ہوں انہیں میں اکٹھا  کہ اک روز انسے دوبارہ میں تخلیق اس کو کرونگا جو خوشبو بدن تھا وو خوشبو بدن تھا  -swapnil tiwari- वो ख़ुश्बू बदन थी मगर ख़ुद में सिमटी सी इक उम्र तक यूँ ही बैठी रही बस इक लम्स की मुन्तज़िर उसे एक शब ज्यों ही मैंने छुआ, उससे तितली उड़ी, फिर इक और इक और तितली उडी, देर तक तितलियाँ यूँ ही उडती रहीं छंटी तितलियाँ जब कहीं भी न थी वो तभी से तअक़्क़ुब में हूँ तितलियों के इकठ्ठा किये जा रहा हूँ इन्हें मैं के इक रोज़ इनसे दुबारा मैं तख़्लीक़ उसको करूँगा जो ख़ुश्बू बदन थी वो ख़ुश्बू बदन थी…. -swapnil tiwari-

jee men aata hai jaga den tumko-ghazal

छुप के किरनों में सदा दें तुमको जी में आता है जगा दें तुमको چھپ کے کرنوں میں سدا دیں تم کو  جی میں آتا ہے جگا دیں تم کو  मेरे साहिल पे न लिक्खी जाओ मेरी लहरें न मिटा दें तुमको میرے ساحل پے نہ لکھی جاؤ  میری لہریں نہ مٹا دیں تم کو रोज़ इक शाम का है ख़र्च इन पर ख़ाली कर दें न ये यादें तुमको روز اک شام کا ہے خرچ ان پر خالی کر دیں ن یہ یادیں تم کو वस्ल की शब में कहा था उसने आओ इक ख़ाब जुदा दें तुमको وصل کی شب میں کہا تھا اسنے آؤ اک خواب جدا دیں تمکو नींद के बाग़ में आओ इक दिन अपने कुछ ख़ाब चखा दें तुमको نیند کے باغ میں آؤ اک دن اپنے کچھ خواب چکھا دیں تم کو दिल के आँगन में किसी दिन यादें शोर की तरह मचा दें तुमको دل کے آنگن میں کسی دن یادیں شور کی طرح مچا دیں تمکو ? ज़िन्दगी ! ख़त्म करें ये रिश्ता ? अबके बिछड़ें तो भुला दें तुमको زندگی! ختم کریں یہ رشتہ؟ اب کے بچھڑیں تو بھلا دیں تم کو ؟ तुम जहां रक्खो सितारे अपने हम वो छोटा सा ख़ला दें तुमको تم جہاں رکھو ستارے اپنے ہم وو چھوٹا سا خلا دیں تم کو शहरे-दिल में तो नये हो ग़म तुम आओ ये शह्र घुमा दें तुमको شہرے دل میں تو نۓ ہو غم تم آؤ...

lafz mushayara-2012

Gayab kamra -nazm

घर के जिस कमरे में जाऊं इक कमरा, जो ग़ायब है हर कमरे में साथ मिरे आ जाता है ....जैसे मेरा साया हो माज़ी का वो ग़ायब कमरा बंद ही रहता है अक्सर जैसे उसको खोलने वाली उसके ताले के कानों में ‘खुल जा सिम सिम’ कहने वाली चाभी खो बैठा हूँ कहीं पर.. लेकिन अपने आप कभी उसका दरवाज़ा मुझको खुला मिलता है तो मैं उसके अन्दर बैठा घंटों रोता हूँ, और इक आदमक़द आईने पर जो धूल पड़ी मिलती है उस पर नाम तिरा लिखता हूँ گھر کے جس کمرے میں جاوں  اک کمرہ، جو غایب ہے ہر کمرے میں ساتھ میرے آ جاتا ہے جیسے میرا سایہ ہو....... ماضی کا وو غایب کمرہ  بند ہی رہتا ہے اکثر جیسے اسکو کھولنے والی اسکے تالے کے کانوں میں  'کھل جا سمسم کہنے والی چابھی کھو بیٹھا ہوں کہیں پر لیکن اپنے آپ کبھی  اسکا دروازہ مجھکو کھلا ملتا ہے تو گھنٹوں میں اسکے اندر بیٹھا روتا ہوں اور اک آدامقد آئینے پر جو دھول پدی ملتی ہے اس پر نام تیرا لکھتا ہوں

उदासी से सजे रहिये/اداسی سے سجے رہئے -ghazal

उदासी से सजे रहिये कोई रुत हो हरे रहिये सभी के सामने रहिये मगर जैसे छिपे रहिये किसी दिन हाथ आयेगा त’अक्कुब में लगे रहिये जो डूबी है सराबों में वो कश्ती ढूंढते रहिये वो पहलू जैसे साहिल है तो साहिल से लगे रहिये पड़े रहना भी अच्छा है मुहब्बत में पड़े रहिये भंवर कितने भी प्यारे हों किनारे पर टिके रहिये समय है गश्त पर हर पल जहां भी हों छिपे रहिये ख़ुदा गुज़रे न जाने कब ख़ला में देखते रहिये रज़ाई खींचिए सर तक सहर को टालते रहिये न जाने कब सहर हो जाय मुसलसल जागते रहिये न कट जाये पतंगों सा फ़लक को देखते रहिये वो ऐसे होंट हैं के बस हमेशा चूमते रहिये यही करता है जी ‘आतिश’ कि अब तो बस बुझे रहिये اداسی سے سجے رہئے  کوئی رت ہو ہرے رہئے  سبھی کے سامنے رہئے  مگر جیسے چھپے رہئے  جو ڈوبی ہے سرابوں میں  وو کشتی ڈھونڈھتے رہئے     وہ  پہلو جیسے ساحل ہے  تو ساحل سے لگے رہئے  پڑے رہنا بھی اچّھا ہے  محبّت میں پڑے رہئے  بھنور کتنے بھی پیارے ہوں  کنارے پر ٹیکے رہئے...