सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

इश्क़ की रुत से हम आहंग/عشق کی رت سے ہم آہنگ

इश्क़ की रुत से हम आहंग दिल के अंदर एक मलंग शब की क़ैद से भागने को चाँद की ओट में एक सुरंग इक मछली की राह बनें धारों में इस बात पे जंग अब्र की पीठ पे फैला है छूट रहा है चाँद का रंग सँकरी सँकरी किरणें हैं धनक ! तुम्हारा घर है तंग मांझा अब इस ज़िद पर है हाथ कटे या कटे पतंग नींद में ख़ाब का कंकर फेंक सुब्ह तलक फैलेगी तरंग عشق کی رت سے ہم آہنگ دل کے اندر ایک ملنگ شب کی قید سے بھاگنے کو چاند کی اوٹ میں ایک سرنگ اک مچھلی کی راہ بنیں دھاروں میں اس بات پی جنگ ابر کی پیٹھ پہ پھیلا ہے چھوٹ رہا ہے چاند کا رنگ سنکری سںکری کرنے ہیں دھنک! تمہارا گھر ہے تنگ مانجھا اب اس زد پر ہے ہاتھ کٹے یا کٹے پتنگ نیند میں خواب کا کنکر پھینک صبح تلک پھیلے گی ترنگ 

दरीचा/دریچہ

घुटन ही घुटन है फ़ज़ा जैसे इक बोझ उठाये हुए है ये आधा उजाला तो बेहोश सा है अधूरा अँधेरा भी बेहिस पड़ा है यहां के सवेरों में शामें मिली हैं तो रातों में किरनों की किरचें मिलेंगी घुटन ही घुटन है ये तस्वीर तेरी जो दीवार पर है इसे क्या हटा दूँ ? कि मुमकिन है पीछे दरीचा छुपा हो ..... گھٹن ہی گھٹن ہے فضا جیسے اک بوجھ اٹھائے ہوئے ہے یہ آدھ اجالا تو بے ہوش سا ہے ادھورا اندھیرا بھی بے حس پڑا ہے یہاں کے سویروں میں شامیں ملی ہیں تو راتوں میں کرنوں کی کرچیں ملیں گی گھٹن ہی گھٹن ہے یہ تصویر تیری جو دیوار پر ہے اسے کیا ہٹا دوں ؟ کہ ممکن ہے پیچھے دریچہ چھپا ہو....... 

नदी की लय पे ख़ुद को गा रहा हूँ/ندی کی لے پہ خود کو گا رہا ہوں

नदी की लय पे ख़ुद को गा रहा हूँ मैं गहरे और गहरे जा रहा हूँ चुरा लो चाँद तुम उस सिम्त छुप कर मैं शब को इस तरफ़ उलझा रहा हूँ वो सुर में सुर मिलाना चाहती है मैं अपनी धुन बदलता जा रहा हूँ मुझे ये ख़्वाब आया था कि जग कर मैं अपनी नींद पर पछता रहा हूँ पड़ा हूँ ज़िन्दगी के जाम में मैं मज़ा ये है पिघलता जा रहा हूँ जज़ीरे पर अजब सी गूँज है ये तेरी ही तरह मैं तन्हा रहा हूँ छिड़कता जा रहा हूँ याद उसकी शबे-फुरक़त ! तुझे महका रहा हूँ न जाने ज़िन्दगी है क़र्ज़ किसका अदा करते हुए घबरा रहा हूँ यही मौक़ा है ख़ारिज कर दूँ खुद को मैं अपने आप को दुहरा रहा हूँ  ندی کی لے پہ خود کو گا رہا ہوں میں گہرے، اور گہرے جا رہا ہوں چُرا لو چاند تم اُس سمت چھپ کر میں شب کو اس طرف الجھا رہا ہوں وہ سُر میں سُر ملانا چاہتی ہے میں اپنی دھن بدلتا جا رہا ہوں مجھے یہ خواب آیا تھا کہ جگ کر میں اپنی نیند پر پچھتا رہا ہوں پڑا ہوں زندگی کے جام میں میں مزہ یہ ہے پگھلتا جا رہا ہوں یہی موقع ہے خارج کر دوں خود کو میں اپنے آپ کو دہرا رہا ہوں

کسی نے بھی نہ مری ٹھیک ترجمانی کی/किसी ने भी न मिरी ठीक तर्जुमानी की

किसी ने भी न मिरी ठीक तर्जुमानी की धुंआ धुआँ हैं फ़ज़ा मेरी हर कहानी की चलो ! निकालो मिरे पाँव में चुभा तारा ज़मीं की सत्ह तुम्हीं ने तो आसमानी की ये वक़्त लंबे दिनों का है सो ये रातें अब बढ़ा रही हैं उदासी ही रातरानी की मैं रो के उट्ठा तो आँखों से रेत झड़ने लगी कि तिशनगी ही वसीयत है खारे पानी की नदी किनारे लगा देती थी , सो क्या करते किसी तरह से भंवर हमने ज़िंदगानी की तिरा ख़याल हुआ कैनवस पे मेहमाँ कल तमाम रंगों ने मिलजुल के मेज़बानी की गुनाहे-इश्क़ किया और कोई सज़ा न हुई! ज़ुरुर तुम ने सुबूतों से छेड़खानी की کسی نے بھی نہ مری ٹھیک ترجمانی کی دھواں دھواں ہے فضا میری ہر کہانی کی چلو ! نکالو مرے پاؤں میں چبھا تارا زمیں کی سطح تمہی نے تو آسمانی کی یہ وقت لمبے دنوں کا ہے سو یہ راتیں اب بڑھا رہی ہیں اداسی ہی رات رانی کی میں رو کے اٹھا تو آنکھوں سے ریت جھڑنے لگی کہ تشنگی ہی وصیت ہے کھارے پانی کی ترا خیال ہوا کینوس پہ مہماں کل تمام رنگوں نے مل جل کے میزبانی کی گناھ عشق کیا اور کوئی سزا نہ ہوئی زرور تم نے...

चांदनी मुझ से भी कभी बिखरे/چاندنی مجھ سے بھی کبھی بکھرے

चांदनी मुझ से भी कभी बिखरे दाग़ मुझ में हैं चाँद से गहरे चोट करते हुए छुपा दी थी अपनी तस्वीर घाव में तेरे धूप की इक नदी में उतरा हूँ ले के पलकों पे ख़्वाब के क़तरे ये शरर ही कहानियां हैं मिरी उड़ते हैं जो अलाव से मेरे वरना मरकज़ नहीं मैं नुक़्ता हूँ मुझको रहते हैं दायरे घेरे एक रनवे पे दौड़ते हैं हम और रोज़े-अज़ल के हैं उतरे कब तलक मैं हरा रहूँगा भला चार जानिब हैं काठ के चेहरे उस के सब राज़दार डूब गए शाम के राज़ थे बड़े गहरे शोर करते हैं जिस्म की तह में तेरे ख़ामोश लम्स के क़तरे बीच रस्ते में इक सराय मिली अश्क गालों पे आ के टुक ठहरे چاندنی مجھ سے بھی کبھی بکھرے داغ میرے ہیں چاند سے گہرے چوٹ کرتے ہوئے چھپا دی تھی اپنی تصویر گھاؤ میں تیرے دھوپ کی اک ندی میں اترا ہوں لے کے پلکوں پہ خواب کے قطرے یہ شرر ہی کہانیاں ہیں مری اڑتے ہیں جو الاؤ سے میرے ورنہ مرکز نہیں میں نقطہ ہوں مجھ کو رہتے ہیں دائرے گھیرے ایک رن وے پہ دوڑتے ہیں ہم اور روزے ازل کے ہیں اترے کب تلک میں ہرا راہوں گا بھلا چار جانب ہیں کاٹھ کے چہرے اس کے سب رازدار ڈوب گئے شام کے راز تھے ب...

छुपी नहीं हैं शक्ल रात में भी रहगुज़ार की/چھپی نہیں ہے شکل رات میں بھی رہگزار کی

छुपी नहीं हैं शक्ल रात में भी रहगुज़ार की है रौशनी फ़ज़ा में पुरउम्मीद इंतज़ार की अजीब ताल-मेल है हमारी चाल-ढाल में जमी हुई है मुझ पे ही नज़र मिरे शिकार की न जाने कैसा ग़म पिला दिया है तूने दिल इसे हमारी शब को लत सी लग गयी है तेरे बार की नए सुरों की कोंपले उगें मुझे सदा तो दे कि गिर चुकी है एक-एक धुन मिरे सितार की न जाने क्या बरस रहा है ओट बर्फ़ की लिए गिरी पड़ी हैं पत्तियाँ तमाम देवदार की मैं तेरे दोस्तों से ख़ूब मिल रहा हूँ आजकल है मेरे पास आज तेरी याद भी उधार की बहुत घनी है याद तेरी , बस के अब मैं रो पडूँ कमी है बन में आज सिर्फ़ एक आबशार की ये कौन है जो रुत के रथ पे इन दिनों सवार है उड़ा रहा है धूल जो फ़ज़ाओं में बहार की वो चाँद का भंवर हमें तो ले ही डूबता मगर तेरे ख़याल के बहाव में ये शब भी पार की   چھپی نہیں ہے شکل رات میں بھی رہگزار کی ہے روشنی فضا میں پر امید انتظار کی   عجیب تال میل ہے ہماری چال ڈھال میں جمی ہوئی ہے مجھ پہ ہی نظر مرے شکار کی   نہ جانے کیسا غم پلا دیا ہے تو نے دل اسے ہماری شب کو لت سی لگ گئ...

तुझ से वाबस्ता कोई और कहानी लाऊँ/تجھ سے وابستہ کوئی اور کہانی لاؤں

रंग में तेरे रंगी हो वो उदासी लाऊँ तुझ से वाबस्ता कोई और कहानी लाऊँ घूम फिर कर मुझे याद आना है इक वो ही शख़्स अब कहाँ से मैं कोई दूसरा माज़ी लाऊँ पहले तो ध्यान में लाऊँ तिरा उजला चेहरा फिर गुमाँ में मैं तिरी नर्म सदा भी लाऊँ इस जज़ीरे पे मिरे क़त्ल का इलज़ाम तो है पर कहाँ से मैं समंदर की गवाही लाऊँ तब कहीं जा के मसाइल मैं सुनूँ अपने भी ख़ुद से मिलने पे सिफ़ारिश जो तुम्हारी लाऊँ देर तक ठहरेगा दुःख का ये ज़रा सा लम्हा अब बता कैसे कहानी में रवानी लाऊँ तेरे साये की सदा से वो अचानक भर जाय धूप का कासा मैं तेरे लिए ख़ाली लाऊं رنگ میں تیرے رنگی ہو وو اداسی لاؤں تجھ سے وابستہ کوئی اور کہانی لاؤں گھوم پھر کر مجھے یاد آنا ہے اک وو ہی شخص اب کہاں سے میں کوئی دوسرا ماضی لاؤں پہلے تو دھیان میں لاؤں ترا اجلا چہرہ پھر گماں میں میں تری نرم صدا بھی لاؤں اس جزیرے پہ مرے قتل کا الزام تو ہے پر کہاں سے میں سمندر کی گواہی لاؤں تب کہیں جا کے مسائل میں سنوں اپنے بھی خود سے ملنے پہ سفارش جو تمھاری لاؤں دیر تک ٹھہرے گا دکھ کا یہ ذرا سا لمحہ اب بتا کیسے کہانی میں روانی لاؤں ترے سائے کی صدا سے وو اچانک بھر جائے دھوپ کا کا...